जलदाय विभाग ने लगाया समस्या समाधान शिविर-बामनवास

जलदाय विभाग ने लगाया समस्या समाधान शिविर-बामनवास

जलदाय विभाग ने लगाया समस्या समाधान शिविर
बामनवास 3 फरवरी। क्षेत्र के बरनाला कस्बे के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर जलदाय विभाग द्वारा 3 से 4 फरवरी तक दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें मौके पर ही नवीन नल कनेक्शन जारी करने हेतु पत्रावली जमा कर रसीद कटवाने एवं अवैध नल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने से पूर्व उन्हें चालू रखने के लिए नियम अनुसार पत्रावली वह राशि जमा कर उन्हें नियमित करवाने की कार्यवाही भी कैंप के दौरान की जा रही है।
कनिष्ठ अभियंता हेमंत कुमार मीणा ने बताया कि अवैध नल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं ने यदि अपना नल कनेक्शन नियमित नहीं करवाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस दौरान जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता हेमंत कुमार मीणा और विभागीय कर्मचारी मोहनलाल मीना शंभू दयाल गुप्ता टीकाराम मीणा, स्थानीय सरपंच सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.