गांवों में घर-घर पहुंचेगा पानी

गांवों में घर-घर पहुंचेगा पानी

गांवों में घर-घर पहुंचेगा पानी
सवाई माधोपुर 25 सितम्बर। विधानसभा क्षेत्र स.मा. में विधायक दानिश अबरार के प्रयासों से पेयजल समस्या के निराकरण के लिए घर-घर पानी पहुंचाने के लिए चरणबद्ध तरीके से गांवों में जल तंत्र विकसित किया जा रहा है। इसी कडी में चार गांवों में पानी का स्रोत विकसित कर व पाइप लाइन बिछाने के कार्य के लिए 3 करोड 34 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
विधायक दानिश अबरार ने बताया कि गांव में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए खाट खुर्द में 61 लाख रुपए, हिम्मतपुरा में 47 लाख, कीरपुरा में 56 लाख व बाडोलास में 1 करोड 70 रुपए पेयजल की व्यवस्था पर खर्च होंगे। इससे अब ग्रामीणों को घर पर ही पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। महिलाओं को घर के बाहर पानी लेने नहीं जाना पडेगा। संबंधित गांवों में घर पानी पहुंचाने का यह कार्य एक वर्ष में पूरा हो जाएगा।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.