जिला संघ चालक के निधन से शोक की लहर – सवाई माधोपुर

जिला संघ चालक के निधन से शोक की लहर – सवाई माधोपुर

जिला संघ चालक के निधन से शोक की लहर
सवाई माधोपुर 19 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सवाई माधोपुर के जिला संघ चालक सुरेश गोयल का गुरूवार को असामयिक निधन हो गया। गुरूवार को ही उनको अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर आरएसएस सहित विभिन्न हिन्दू संगठनों एवं सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
गोयल जिला मुख्यालय के जाने माने व्यवसायी थे। जो सामाजिक कार्याें में भी अग्रणी रहते थे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर फैल गई।
उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय दिनभर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के अनुसार गोयल का निधन ट्रेन दुर्घटना से हुआ बताया। रेलवे ट्रेक पर उनके शव को दूसरी लाइन से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट ने देखकर स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी जिस पर रेलवे स्टाफ व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया बताया।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.