वजीरपुर भाजपा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष द्वारा पौधरोपण कर उनकी देखभाल का लिया गया संकल्प
वजीरपुर मंडल अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम शुभारंभ
भारतीय जनता पार्टी वजीरपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर ग्राम निवासी किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बदन सिंह जाट द्वारा धार्मिक स्थल भोमिया महाराज के स्थान पर पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न प्रकार के पीपल,बरगद जैसे कई छायादार वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने, पारिस्थितिक तंत्र संतुलन बनाए रखने व पर्यावरण संरक्षण हेतु हम सभी को जिम्मेदारी पूर्वक पौधरोपण करना व उनकी देखभाल करते रहना चाहिए इस अवसर पर बजीरपुर मण्डल महामंत्री अखिलेश शर्मा, धारा सिंह,हिम्मत सिंह, भरत सिंह जाट,गोलू ,कृष्णा और अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.