जनता के द्वार पहुंचकर सुनेंगे समस्याएं

जनता के द्वार पहुंचकर सुनेंगे समस्याएं

जनता के द्वार पहुंचकर सुनेंगे समस्याएं
सवाई माधोपुर 12 जुलाई। विधायक स.मा. दानिश अबरार ने सोमवार को दूसरे दिन भी निज निवास पर जनसुनवाई की। अबरार ने विधानसभा क्षेत्र से परिवेदनाएं लेकर आए पीडितों की समस्याएं सुनी तथा आवश्यक निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विधायक सूत्रों के अनुसार अब विधायक स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर जनता की जनसमस्याऐं सुनेगें। बिजली, पानी, सडक व चिकित्सा सहित दैनिक जीवन से जुडी अन्य समस्याओं का घर बैठे निराकरण हो सकें, ताकि आमजन को छोटी- मोटी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पडे। इसके लिए सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान साथ में मौजूद विभागीय अधिकारियों को आमजन से मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश भी देंगे।
विधायक सूत्रों के अनुसार 13 जुलाई से शुरू किए जाने वाले आपका विधायक, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत मंगलवार सुबह 10 बजे एंडा गांव में शिवजी के मंदिर पर जनसुनवाई के साथ की जाएगी। इसके बाद वे पौने 11 बजे श्यामपुरा में जानकी नाथ मंदिर पर, 11ः20 बजे चकेरी में हनुमान मंदिर पर, 12 बजे राउमावि कुंडेरा में, 12ः40 बजे मखौली में मस्जिद पर, 1ः20 बजे दोबडा कला में, 2 बजे पीएचसी के सामने सेलू में, 2ः40 बजे गोगोर में, 3ः20 बजे मैनपुरा में, 4 बजे सूरवाल में व पौने 5 बजे करमोदा में पुरानी बडी मस्जिद परिसर में जनसुनवाई होगी। इसी प्रकार 14 जुलाई को सुबह 10 बजे सांकडा में, 10ः 40 बजे रघुवंटी में, 11ः20 बजे मलारना स्टेशन में, 12 बजे पीलवा नदी में, 12रू40 बजे मकसूदनपुरा, 1ः20 बजे ऐबरा में, 2 बजेे ग्राम बालोली में, 2ः40 बजे बिच्छीदौना में, 3ः20 बजे मलारना डूंगर में व 4 बजे शेषा में विधायक साहब जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई में बिजली निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग, पंचायती राज, चिकित्सा, पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.