हर हाल में कृषि कानून के विरोध की लड़ाई जीत कर रहेंगे – सवाई माधोपुर

हर हाल में कृषि कानून के विरोध की लड़ाई जीत कर रहेंगे – सवाई माधोपुर

हर हाल में कृषि कानून के विरोध की लड़ाई जीत कर रहेंगे
सवाई माधोपुर 29 जुलाई। जिले में भूप्रेमी परिवार संगठन और गांवों की कमेटियों द्वारा देश व्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में पिछले 6 महीने से चल रहे किसान आंदोलन के तहत आज कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे बड़ागांव कहार (बोली) के किसानों ने कहा कि जब तक आंदोलन की मांगों को सरकार नहीं मान लेगी तब तक किसान हर हाल में सड़क पर डटा रहेगा।
संसद पर चल रहे घेराव के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर किसानों ने धरना प्रदर्शन कर भारत सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने, पेट्रोल डीजल के दाम घटाने आदि के विरोध में ज्ञापन दिया। गांव के किसानों ने इस मौके पर लोक संस्कृति के माध्यम से किसान आंदोलन का समर्थन किया।
इस अवसर पर भरत लाल, हीरालाल शास्त्री, राजेश मास्टर आदि ने किसानों से अपील की है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन है जिसमें हर किसी को साथ देकर सरकार के अहंकार को चूर-चूर करना चाहिए।
सरपंच विजय सिंह मीणा, हीरालाल मीणा, हंसराज, नूरदीन खान, रतनलाल, रामनिवास, पृथ्वीराज मीणा, रामनाथ, रामधन मीडिया, प्रेमराज मेंबर, कन्हैया पटेल, लड्डू मीडिया सहित सैकड़ों किसानों ने आंदोलन में भाग लिया।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.