साप्ताहिक स्वच्छता अभियान जारी चौथ का बरवाड़ा

साप्ताहिक स्वच्छता अभियान जारी चौथ का बरवाड़ा

साप्ताहिक स्वच्छता अभियान जारी
चौथ का बरवाड़ा 14 मार्च। स्वच्छ बरवाड़ा मिशन के साप्ताहिक अभियान हर रविवार गंदगी पर प्रहार कार्यक्रम के तहत स्वच्छता कार्यक्रम पवित्र चैथ माता सरोवर पर रखा गया।
पिछले कई 3 माह से रविवार को स्वच्छता कार्यक्रम चैथ माता सरोवर पर रखा जा रहा है। 14 मार्च को स्वच्छता कार्य भिखम बाबा की दरगाह के पास बने घाट व आस पास किया गया यहाँ से काफी मात्रा मे पॉलिथीन प्लास्टिक कचरा व अन्य गंदगी को हटाकर नष्ट किया गया।
गौरतलब है कि मिशन द्वारा पिछले 18 माह से स्वच्छता व अन्य सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। सफाई कार्य में अनेन्द्र सिंह, विमल सैनी, शकील मंसूरी, कपिल देव महावर, रामदयाल पोटर, विमल प्रजापत व शैलेन्द्र शामरिया, हेमंत शामरिया, सोनू निर्मल धाकड़, राहुल सैनी, अरुण शर्मा, कलीम मंसूरी व अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

G News Portal G News Portal
42 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.