जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर बंदियों को विधिक जानकारी

जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर बंदियों को विधिक जानकारी

जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर बंदियों को विधिक जानकारी
सवाईमाधोपुर, 8 दिसम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बुधवार को जिला कारागृह, सवाई माधोपर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन, चिकित्सा , बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, शुद्ध पेयजल, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की गई। कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किये। साथ ही बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिये। कारागृह में पुरूष बंदी हेतु 2 तथा महिला बंदी हेतु एक बैरक है। वर्तमान में कारागृह में कोई भी महिला बंदी नहीं है।
मौके पर उपस्थित कारापाल रविन्द्र कुमार उपाध्या ने बताया कि कारागृह में कुल बंदियो की संख्या 105 है जिनमें से 99 बंदी अण्डरट्रालय एवं 6 बंदी सजायाप्ता हैं। सचिव श्वेता गुप्ता ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु रसोई-घर की नियमित साफ-सफाई रखने, समय-समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने एवं बंदियों की कोविड-19 जांच हेतु निर्देश प्रदान किये। कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक महेन्द्र बैरवा, टीम ऑफ विजिटर के सदस्य विक्रान्त गौतम, प्रीतम सिंह चौधरी व कारागृह स्टाफ उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.