जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण – सवाई माधोपुर

जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण – सवाई माधोपुर

जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण
सवाई माधोपुर 30 जुलाई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शुक्रवार को टीम ऑफ जेल विजिटर द्वारा जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने कारागृह की सभी व्यवस्थाओं की जांच की।
मौके पर उपस्थित पृथ्वीसिंह कविया, कारापाल जिला कारागृह सवाई माधोपुर ने बताया कि कारागृह में कुल बंदियो की संख्या 73 है जिनमें से 69 बंदी अण्डरट्रालय एवं 4 बंदी सजायाफ्ता के है। इस कारागृह की क्षमता 65 बंदियों की है, जिस पर श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कारापाल को बंदियों का स्थानान्तरण अन्यत्र कारागृह में करने हेतु निर्देश प्रदान किये।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर पृथ्वीसिंह कविया, कारापाल जिला कारागृह सवाई माधोपुर मय स्टाफ, पैनल अधिवक्तागण राजेन्द्र यादव, मुकेश बंसल एवं वरिष्ठ लिपिक महेन्द्र बैरवा आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
44 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.