रेलवे चिकित्सालय में आज से कोविड-19 वैक्सीनेशन की दूसरी डोज का टीकाकरण शुरू
वैक्सीनेशन का साप्ताहिक कार्यक्रम किया जारी-गंगापुर सिटी
गंगापुर सिटी सहित जिले में कोविड-19 का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के तहत दूसरी डोज का टीकाकरण सोमवार 15 फरवरी से किया जाएगा। ब्लाक सीएमएचओ डॉ बत्ती लाल मीना ने बताया किगंगापुर सिटी के रेलवे चिकित्सालय में प्रथम चरण में 16 एवं18 जनवरी को जिन्हे टीकाकरण किया था, उनको सोमवार 15 फरवरी से दूसरी डोज का टीकाकरण किया जाएगा।सीएमएचओ डॉ तेजराम मीना ने बताया कि सोमवार को टीकाकरण की दूसरी डोज उन लाभार्थियों को लगाई जाएगी, जिनके प्रथम चरणमें 16 एवं 18 जनवरी को प्रथम चरण में टीकाकरण किया गया था। इसके साथ ही 15 फरवरी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग के कार्मिकों को भी टीकाकरण की प्रथम डोज लगाई जाएगी।
16 फरवरी को केवल उन हैल्थकेयर वर्कर्स एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जावेगी, जिनका कोविन सॉफ्टवेयर पर रजिस्ट्रेशन पूर्व से है, लेकिन किसी कारण से उनका वैक्सीनेशन एक बार भी नहीं हुआ है। इसी प्रकार 17 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों का प्रथम डोज का टीकाकरण किया जाएगा। दिनांक 19 फरवरी को अंतिम मॉप-अप राउंड होगा, जिसमें हैल्थकेयर वर्कर्स एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स को शामिल किया जाएगा। वैक्सीन के संबंध में किसी प्रकार का भय, भ्रम एवं संशय नहीं रखे। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।