यूआईटी के पैनल अधिवक्ताओं का स्वागत
सवाई माधोपुर 19 जुलाई। यूआईटी में नियुक्त विधिक सलाहकारों का रविवार को सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने स्वागत किया।
विधायक ने बताया कि लंबे समय से यूआईटी में विधिक सलाहकारों की नियुक्ति अटकी हुई थी। गत दिनों सवाई माधोपुर से यूआईटी में विधिक सलाहकार के लिए अधिवक्ता अब्दुल हासिब, बृजेंद्र कुमार विजयवर्गीय व विनोद कुमार अग्रवाल का पैनल में नाम भिजवाए थे। जिस पर यूआईटी ने तीनों नामों को पैनल में शामिल करते हुए विधिक सलाहकार नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने बताया कि यूआईटी को विधिक सलाहकार मिलने से राजस्व न्यायालयों में पेंडिग मामलों को गति मिलेेगी।