खण्डार प्रधान का स्वागत
सवाई माधोपुर 7 सितम्बर। भाजपा सवाई माधोपुर अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा के नेतृत्व में मोर्चा के जिला पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के द्वारा खण्डार पंचायत समिति प्रधान बनने पर नवनिर्वाचित प्रधान नरेंद्र चैधरी का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया।
नवनिर्वाचित प्रधान नरेंद्र चैधरी ने जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा और समस्त पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और समग्र खण्डार पंचायत समिति क्षेत्र के विकास का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर विनोद तगाया, अरविंद तिलकर, विक्की चैहान, हरिओम खण्डार आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।