समस्त देवी देवताओं की साइकिल यात्रा पर निकले बुजुर्ग का स्वागत

समस्त देवी देवताओं की साइकिल यात्रा पर निकले बुजुर्ग का स्वागत

समस्त देवी देवताओं की साइकिल यात्रा पर निकले बुजुर्ग का स्वागत
सवाई माधोपुर 28 जुलाई। गांव खोड़ा तहसील रावतसर जिला हनुमानगढ़ निवासी रघुवीर खोड युवाओ को नशा मुक्ति पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से मुक्त करने का संदेश दे रहे। बुजुर्ग साइकिल से संपूर्ण राजस्थान के देवी देवताओं की यात्रा पर 23 जुलाई से निकले हैं जो सवाई माधोपुर पहुंचे।
रघुवीर खोड़ के सवाई माधोपुर पहुंचने पर भाजपा एस.सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा ने उनका माला पहनाकर, साफा बंधवा कर स्वागत किया। बुजुर्ग ने बताया कि वह कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए समस्त देवी देवताओं की साइकिल से परिक्रमा कर कामना करेंगे और देश के वीर जवानों को भी जगह-जगह श्रद्धांजलि देंगे। वे 24 दिन में 6000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी करेंगे। इस अवसर पर दारासिंह बैरवा, विनोद, संत साहिबादास महाराज सहित कई लोग मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.