मुख्यमंत्री जी से बडा क्या सहारा होगा विशेष योग्यजनों को दे रहे हैं विशेष सहारा

मुख्यमंत्री जी से बडा क्या सहारा होगा विशेष योग्यजनों को दे रहे हैं विशेष सहारा

मुख्यमंत्री जी से बडा क्या सहारा होगा
विशेष योग्यजनों को दे रहे हैं विशेष सहारा
सवाई माधोपुर, 6 अक्टूबर। दिव्यांग को सहारा चाहिये और मुख्यमंत्री जी से बडा इनका क्या सहारा होगा जो डॉक्टर को गांव में भेजकर प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं। इनकी और हमारी दुआयें हमेशा सीएम साहब के साथ है। हम हर कदम पर उनके साथ खडे होकर राज्य के पूर्ण विकास में भागीदार बनेगे। निमोद राठौद में 2 विशेष योग्यजन के दिव्यांगता प्रमाण पत्र मौके पर ही बन जाने पर ग्रामीणों ने यह बात कही। प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान वैसे तो सभी वर्गों के लोगों के लिये राहत बन कर आया है लेकिन इससे विशेष योग्यजनों को विशेष सहारा मिल रहा है। अभियान में इन्हें चिन्हित और पंजीकृत कर निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी करवाकर पेंशन, बस पास, ऋण, पालनहार समेत राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभान्वित किया जा रहा है। ष्
बौंली पंचायत समिति के निमोद राठौद में आयोजित कैम्प में दिव्यांग मनीष गुर्जर और कल्याण बैरवा के प्रमाण पत्र मौके पर ही बनाये गये। अब इन्हें विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया जा सकेगा। 13 वर्षीय मनीष गुर्जर पुत्र मीठालाल गुर्जर अपनी आयु के अनुसार मानसिक रूप से विकसित नहीं है, साथ ही बोल भी नहीं सकता। इसके परिजनों ने इसका प्रमाण पत्र बनवाने के लिये 2 साल तक कई जगह चक्कर काटे लेकिन यह प्रमाण पत्र 1 डॉक्टर नहीं बनाता, मेडिकल बोर्ड गठित होता है। इन उलझनों से आजिज आकर 3 महीने पहले थक हार कर बैठ गये। गांव में कैम्प लगने की जानकारी पर परिजन मनीष को लेकर यहॉं आये। शिविर प्रभारी ने व्यक्तिगत रूचि ली और तत्काल प्रमाण पत्र बनवाया।
इसी कैम्प में कल्याण बैरवा पुत्र मूलचन्द बैरवा आयु 57 साल का भी प्रमाण पत्र बनाया गया। सडक दुर्घटना के बाद इसके दॉंयें पैर में स्थायी दिव्यांगता आ गई है। वह जयपुर और सवाईमाधोपुर के अस्पतालों के चक्कर काट रहा था लेकिन काम नहीं बना। कल्याण ने बताया कि अब वह सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ उठा पाउंगा। शिविर में उपस्थित सभी लोगों ने इन दोनों के प्रमाण पत्र बन जाने पर खुशी प्रकट की।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.