किसानों के चक्का जाम का दिखा व्यापक असर
मलारना चौड़
केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के तहत किसानों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद का व्यापक असर नजर आया। लालसोट कोटा मेगा हाईवे को किसानों द्वारा कई स्थानों पर बंद किया गया। मलारना चौड़ कस्बे के बाईपास पर रामकरण मीणा पोस्ट मास्टर, बंटी मीणा आदि के नेतृत्व में किसानों द्वारा मेगा हाईवे को अवरुद्ध कर दिया गया वही जस्टाना बाईपास पर स्थानीय शोराम मीणा, कुंजी लाल मीणा, रामसहाय मीणा बाढ़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगदीश प्रसाद मीणा करेल आदि के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12:00 बजे से 3:00 बजे तक जाम लगाया गया। और निर्धारित समय के तुरंत बाद जाम हटा दिया गया। बंद का कार्यक्रम पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहा।
आवश्यक सेवाओं को रखा चालू
किसानों द्वारा मेगा हाईवे जाम के दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए यातायात चालू रखा गया। इस दौरान आई रोगी वाहनों को तुरंत निकालने की व्यवस्था की गई। जो एक मानवीय आधार कहा जा सकता है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.