किसानों के चक्का जाम का दिखा व्यापक असर

किसानों के चक्का जाम का दिखा व्यापक असर

किसानों के चक्का जाम का दिखा व्यापक असर
सवाई माधोपुर 6 फरवरी। किसान संगठनों की ओर से केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में 6 फरवरी को आयोजित चक्का जाम का असर जिले एवं आस पास के क्षेत्रों में भी देखने को मिला।
मलारना चैड़ में किसान आंदोलन के तहत किसानों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद का व्यापक असर नजर आया। लालसोट कोटा मेगा हाईवे को किसानों द्वारा कई स्थानों पर बंद किया गया। मलारना चैड़ कस्बे के बाईपास पर रामकरण मीणा पोस्ट मास्टर, बंटी मीणा आदि के नेतृत्व में किसानों द्वारा मेगा हाईवे को अवरुद्ध कर दिया गया। वही जस्टाना बाईपास पर स्थानीय शोराम मीणा, कुंजी लाल मीणा, रामसहाय मीणा बाढ़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगदीश प्रसाद मीणा करेल आदि के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 बजे से 3 बजे तक जाम लगाया गया और निर्धारित समय के तुरंत बाद जाम हटा दिया गया।
किसानों द्वारा मेगा हाईवे जाम के दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए यातायात चालू रखा गया। इस दौरान आई रोगी वाहनों को तुरंत निकालने की व्यवस्था की गई।
इसी प्रकार खंडार उपखंड मुख्यालय पर खंडार तहसील क्षेत्र के किसानों ने चक्का जाम किया। किसान बिल को वापस लेने एवं किसान आंदोलन समर्थन में किसानों ने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करते हुए शुक्ला तिराहे पर चक्का जाम किया गया। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय किसान संघ की अध्यक्ष कमला चैधरी, कोषाध्यक्ष रामकिशन चैधरी, मंत्री जगन्नाथ चैधरी, किसान संघ सदस्य सीताराम चैधरी, किसान संघ महामंत्री रमेश चैधरी, किसान संघ सदस्य मांगीलाल चैधरी, सदस्य शिव नारायण प्रजापत, संघ सदस्य राजू माली, वार्ड पंच ग्राम बागोरा, किसान संघ सदस्य रामबाबू माली, किसान संघ सदस्य रघुवीर माली आदि मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
7 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.