मौके पर स्वीकृत हुई विधवा पैंशन, मिल सकेगा आर्थिक संबल
सवाई माधोपुर, 29 अक्टूबर। प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत ग्राम ंपंचायत कहार उर्फ बडागांव में आयेाजित शिविर विधवा धर्मादेवी के लिए संबल देना वाला साबित हुआ। धर्मा देवी को शिविर में ही विधवा पैंशन स्वीकृत कर स्वीकृति आदेश सौंपा गया। शिविर प्रभारी को धर्मा देवी पत्नी स्व. रामनिवास मीना ने बताया कि पैंशन स्वीकृति के लिए कई चक्कर लगाए, लेकिन अभी तक पैंशन स्वीकृत नहीं हुई। शिविर प्रभारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर विधवा पेंशन स्वीकृत करवाई। प्रार्थियों ने पैंशन स्वीकृत होने से प्रार्थीया ने खुशी जाहिर की और कहा प्रशासन गांवो के संग अभियान से हुई पैंशन स्वीकृति से उन्हें जीवन यापन करने में आर्थिक संबल मिल सकेगा।