घर घर जाकर ग्रामवासियों को कोरोना से बचाव के उपायों को लैकर करेंगे जागरूक

घर घर जाकर ग्रामवासियों को कोरोना से बचाव के उपायों को लैकर करेंगे जागरूक

शहीद सरपंच रघुवीर मीना फाउंडेशन सेवा संस्थान के सदस्य गांवो में घर घर जाकर ग्रामवासियों को कोरोना से बचाव के उपायों को लैकर करेंगे जागरूक
नरेंद्र सिंह -bonli_ग्रामीण न्यूज़

शहीद सरपंच रघुवीर मीना फाउंडेशन सेवा संस्थान बौली द्वारा कोरोना से बचाव कै उपायों को लैकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। समिति संयोजक और फाउंडर मेम्बर भैरूलाल मीना ने बताया की फाउंडेशन द्वारा गत वर्ष भी लगातार 35 दिनों तक गांवो में घर घर जाकर जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकिट वितरित किए थै और कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया था। इस वर्ष फिर से कोरोना कै बढ़ते हुए प्रभाव को दैखते हुए फाउंडेशन कै सभी सदस्यों नै मिलकर ग्रामिण क्षैत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को कोरोना से बचानै के लिए प्रशासन का हरसम्भव सहयोग फाउंडेशन द्वारा किया जायेगा। साथ ही फाउंडेशन द्वारा अपना कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है और सहायता कै लिए 8104053602-9929251086-9166061112-7877854085 नम्बर जारी कर दियै गये है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जरूरतमंद व्यक्ति हमें किसी भी समय इन नम्बरो पर सम्पर्क कर सकते हैं। फाउंडेशन सदस्यों द्वारा घर घर जाकर मास्क व हेण्ड वास सेनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है जो लगातार जारी रहेगा। फाउंडेशन के सदस्य लगातार लोगों की सेवा में लगे हुए हैं और लोगों से घर पर रहकर सुरक्षित रहने की अपील कर रहै है साथ ही वेक्सिनेसन के लिए भी लोगों जागरूक और प्रेरित कर रहे हैं।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.