महुकलां अंडरपास पर पुनः एडीएम से मिलेंगे

महुकलां अंडरपास पर पुनः एडीएम से मिलेंगे

महुकलां अंडरपास पर पुनः एडीएम से मिलेंगे
 रविवार को ग्राम-पंचायत मुख्यालय, महुकलां पर अंडरपास संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता विनोद शर्मा ने की। बैठक में संघर्ष समिति की अगुवाई कर रहे पूर्व सरपंच हंसराज गुर्जर ने अब तक की कार्यवाही से पूरे सदन को अवगत कराया। सरपंच गुर्जर ने बताया कि पूर्व में दिनांक 7 जनवरी को ADM, गंगापुर द्वारा मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें अंडरपास आंदोलन से ADM नवरत्न कोली को अवगत कराते हुए राज्यसरकार को अनुमोदन की चिट्ठी भेजने का निवेदन किया।लेकिन पूर्व सरपंच ने बताया कि ADM गंगापुर ने राज्यसरकार को अभी तक कोई पत्र नही भेजा है, ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक बार पुन एडीएम गंगापुर से सम्बंधित विषय में मिलेंगे व चिठ्ठी आगे भेजने के लिए निवेदन करेंगे।इससे पहले भी संघर्ष समिति सदस्यों द्वारा कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की गई है।बैठक में पूर्वसरपंच हंसराज गुर्जर, वार्ड पंच रीता जी, चन्द्रकला जी, वार्डपंच कुशलेश , विनोद शर्मा, विकास शुक्ला, हरकेश गुर्जर, शिवचरण धाबाई, मुरारीलाल पटेल, राजेन्द्र गुर्जर, प्रेम गुर्जर, मोहित दुबे आदि समस्त कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.