पालनहार की सहायता से हर्षित की बेहतर देखभाल कर पायेगी उसकी मॉं

पालनहार की सहायता से हर्षित की बेहतर देखभाल कर पायेगी उसकी मॉं

पालनहार की सहायता से हर्षित की बेहतर देखभाल कर पायेगी उसकी मॉं
सवाई माधोपुर, 30 नवंबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान ने भगवतगढ निवासी हर्षित को पालनहार का उपहार दिया है। कक्षा 1 में पढने वाले हर्षित के पिता की 2 साल 2 माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। उसकी माता को विधवा पेंशन तो मिल रही है लेकिन पालनहार योजना की जानकारी नहीं होने के कारण इसका लाभ लेने के लिये कभी आवेदन नहीं किया। भगवतगढ में प्रशासन गांवों के संग शिविर लगा तो प्रशासन ने इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया तथा मुख्य-मुख्य योजनाओं में पात्रता की जानकारी लाउडस्पीकर पैम्फलेट के माध्यम से दी जिससे हर्षित की माता बबीता मेहरा शिविर स्थल पहुंची तथा एसडीएम को इस बाबत परिवाद दिया। इस पर एसडीएम ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिकों से उसका आवेदन ई-मित्र से निःशुल्क ऑनलाइन करवाया तथा इसके 10 मिनट बाद ही बबीता को पालनहार स्वीकृति पत्र सौंप दिया। बबीता ने बताया कि पति की मृत्यु का दुःख तो कम नहीं हो सकता लेकिन विधवा पेंशन और पालनहार से मिलने वाली सहायता से आर्थिक सम्बल मिलेगा, वह हर्षित की बेहतर देखभाल कर पायेगी।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.