तीन बच्चों को लेकर कुऐं में कूदी महिला

तीन बच्चों को लेकर कुऐं में कूदी महिला

तीन बच्चों को लेकर कुऐं में कूदी महिला
सवाई माधोपुर 23 सितम्बर। जिले में गुरूवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी जिसके अनुसार एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर कुऐं में कूद गई।
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के निकटवर्ती सूरवाला थानान्तर्गत बनोटा गांव में एक महिला सफेदी पत्नी रामखिलाड़ी (35 वर्ष) अपने एक विकलांग पुत्र अजय कुमार 9 वर्ष, पुत्री गौरी 6 वर्ष तथा अनुष्का डेढ़ वर्ष को लेकर कुऐं में कूद गई। पता चलते ही महिला एवं बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चूकी थी। उनको बचाया नहीं जा सका। तीनों बच्चों व महिला की डूबने से मौत हो गई। सभी का पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिये गये।
जानकारी के अनुसार डिडायच ग्राम निवासी महिला के पीहर पक्ष के लोगों ने ससूराल वालों को महिला एवं बच्चों की मौत का जिम्मेदार बताया है। पीहर पक्ष के लोगों ने सूरवाल थाने में मामला दर्ज करा दिया बताया।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.