निवाड़ी रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी किया रक्तदान

निवाड़ी रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी किया रक्तदान

निवाड़ी रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी किया रक्तदान
सवाई माधोपुर 13 सितम्बर। रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप सवाई माधोपुर एवं युवा टीम निवाड़ी के संयुक्त तत्वाधान में निवाड़ी गाँव मे ग्रुप की ओर से 52 वे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि मुकेश मीणा ने सभी लोगो से रक्तदान की अपील की। उन्होने सभी को रक्तदान के फायदे बताए और स्वयं ने भी रक्तदान किया। शिवीर में 3 महिलाओं सहित 35 लोगो ने रक्तदान किया।
जीवनदाता ग्रुप के मीडिया प्रभारी कालूराम ने बताया कि शिविर में 41 लोगो ने अपना नाम दर्ज करवाया। जिसमे से 6 डोनर रक्तदान नहीं कर सके। शिविर में तीन महिलाओं ने अपने जीवन का पहला रक्तदान किया है। शिविर में रामचरण योगी ने 50 साल की उम्र में रक्तदान करके अपने गाँव के लोगों से रक्तदान करने की अपील की। शिवीर में सबसे कम उम्र में रक्तदान करने वाली 18 वर्षीय सुमन बैरवा रही। शिविर में उपस्थित कुडेरा सरपंच रामस्वरूप और मुख्य अतिथि मुकेश मीणा ने सभी रक्तवीरो को सम्मानित किया। शिविर सयोंजक विजेंद्र योगी ओर समस्त टीम का सराहनीय योगदान रहा।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.