जयसिंह पुरा की महिलाएं करेगीं धरना प्रदर्शन-खंडार

जयसिंह पुरा की महिलाएं करेगीं धरना प्रदर्शन-खंडार

जयसिंह पुरा की महिलाएं करेगीं धरना प्रदर्शन
खंडार 11 जनवरी। उपखंड मुख्यालय क्षेत्र के जयसिंहपुरा ग्राम के स्थानीय नागरिक लंबे समय से भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई को लेकर खंडार उपखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक प्रयत्नशील रहे हैं।
लंबे समय से सुनवाई नहीं होने के कारण सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई एवं अपनी मांगों को लेकर 4 जनवरी 2021 को खंडार तहसील मुख्यालय परिसर में धरना विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठे थे। लेकिन 1 सप्ताह होने के पश्चात भी अभी तक भी मुख्यालय प्रशासन द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाए गए हैं। अब जयसिंह पुरा ग्राम की महिलाओं ने एकत्रित होकर संकल्प लिया है कि हम भी हमारे परिजनों के साथ में मिलकर की भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई एवं हमारी मांगों को लेकर धरना स्थल पर ही रहेंगे। इस निर्णय के साथ में कल जयसिंह पुरा ग्राम की सभी महिलाएं अपने कदम धरना स्थल की ओर बढ़ाएंगे। जयसिंह पुरा ग्राम की महिलाओं ने बताया कि जब तक भूमि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई एवं हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम भी धरना स्थल पर ही हमारे परिजनों के साथ डटे रहेंगे। हमारी समस्याओं का स्थाई निस्तारण होने के पश्चात ही हम अपने घरों को लौटेंगे।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.