महिलाओं का धरना

महिलाओं का धरना

महिलाओं का धरना

सवाई माधोपुर 08 मार्च 2021

राजस्थान प्रगतिशील महिला फैडरेशन की पदाधिकारियों एंव कार्यक्रताओं ने आज सवाई माधोपुर में कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । धरना प्रदर्शन में शामिल फैडरेशन की महिला पदाधिकारियों एंव कार्यक्रताओं ने बताया कि आज पूरा विश्व महिला दिवस मना रहा है लेकिन हमारे देश मे महिलाएं सुरक्षित नही है । महिलाओं पर अत्याचार के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है ।महिलाओं को उनका सम्मान आज भी पूरी तरह से नही मिल पा रहा है । महिलाओं का आज भी शोषण हो रहा है । आये दिन दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है । फैडरेशन की महिला पदाधिकारियों एंव कार्यक्रताओं ने महिलाओं को सम्मान दिलाने , महिलाओं को सुरक्षा दिलाने , महिलाओं को रोजगार के अवसर दिलाने ,सहित महिला सुरक्षा को लेकर और भी शसक्त कानून बनाने की मांग की है ।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.