महिला प्रतीक्षालय पर लगा ताला,अधिकारी नहीं देते ध्यान-गंगापुर सिटी

महिला प्रतीक्षालय पर लगा ताला,अधिकारी नहीं देते ध्यान-गंगापुर सिटी

महिला प्रतीक्षालय पर लगा ताला,अधिकारी नहीं देते ध्यान-गंगापुर सिटी

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो साल पहले लाखों रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ महिला प्रतीक्षालय अधिकारियों की लापरवाही के कारण हमेशा उस पर ताला लटका रहने से महिला यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।महिला यात्रियों ने बताया कि महिला प्रतीक्षालय पर ताला लटका रहता है। जिससे बाहर से आने वाली महिलाओं को प्लेटफॉर्म पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि रेलवे ने महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए महिला प्रतीक्षालय बनाया गया। लेकिन यह प्रतीक्षालय में महिलाओं को सुविधा नहीं मिलने से वह इधर-उधर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करती है। जिससे उन्हें सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।लोगों ने बताया कि जब मंडल रेल प्रबंधक या जीएम का निरीक्षण के दौरान तो इस महिला प्रतीक्षालय को खोल दिया जाता है। उनके जाने के बाद से ही उस पर ताला लगा दिया जाता है। और अधिकांश महिलाएं रेलवे बीआईपी कक्ष के बरामदे में बैठकर ट्रेनों का इंजतार करती है।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.