नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वंदना मीणा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-गंगापुर सिटी

नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वंदना मीणा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-गंगापुर सिटी

नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वंदना मीणा का गंगापुर सिटी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-गंगापुर सिटी

सवाई माधोपुर जिले की नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वंदना मीणा को कांग्रेस पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देशानुसार दूसरी बार महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मनोनीत करने के बाद पहली बार गंगापुर विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर क्षेत्र के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा देवनारायण मंदिर, बाईपास ,ईदगाह मोड़, ट्रक यूनियन ,जामा मस्जिद, फवारा चौक, प्राइवेट बस स्टैंड आदि जगहों पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।इस दौरान राजस्थान युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुबह सिंह सैमाडा के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया इसके बाद बजाजा मैरिज होम में कांग्रेस कार्यकर्ता एनएसयूआई ,युवा कांग्रेस ,महिला कांग्रेस, सेवादल द्वारा आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि वंदना मीणा ने शिरकत की।
जिलाध्यक्ष का 21 किलो फूलों की माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर और पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष वंदना मीणा ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिलाया जाएगा।और आगामी पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी अपना बोर्ड बनाएगी सभी कार्यकर्ता मन भेद एवं मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें! इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुबह सिंह सैमाडा , राजेंद्र गुर्जर हबीबपुर ,पार्षद टुक्की माली ,मुकेश कटारिया , विजेन्द्र गुर्जर,ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुनील सेन मदन मोहन शर्मा, बेरोजगार युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष हेमराज सेवा, एनएसयूआई जिला महासचिव विनोद,महिला कांग्रेस के जिला महासचिव शांति देवी , सेवादल के मोहम्मद शोएब खान, लाखन सिंह ,लोकेश मीणा, विवेक टोकसी सहित भारी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
92 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.