विश्व जनसंख्या दिवस स्काउट-गाइड ने रंगोली सजाकर दिया जन-जागरूकता का संदेश

विश्व जनसंख्या दिवस स्काउट-गाइड ने रंगोली सजाकर दिया जन-जागरूकता का संदेश

विश्व जनसंख्या दिवस
स्काउट-गाइड ने रंगोली सजाकर दिया जन-जागरूकता का संदेश
सवाई माधोपुर 10 जुलाई। हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य, जिला मुख्यालय-सवाई माधोपुर के तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर दिनांक 7 से 11 जुलाई तक आयोजित की जा रही ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में शनिवार को रंगोली सजाकर बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने का संदेश दिया।
जिला सचिव रूपनारायण गुर्जर ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य के वार्षिक कार्यक्रमानुसार डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर (स्काउट) भरत लाल प्रजापत के नेतृत्व में वर्चुअल आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं में जिले के महाविद्यालय एवं विद्यालयों के स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स-रेंजर्स व युवक-युवतियों द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता की जा रही है,जिसके तहत शनिवार को पूरी दुनिया के लिए अभिशाप बनती जा रही जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने हेतु ’रंगोली सजाकर जन-जागरूकता का संदेश’ दिया गया।
मुख्य अतिथि एजाज अली अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक-स०मा० ने बालक बालिकाओं द्वारा बनाई जा रही रंगोली का ऑनलाइन अवलोकन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बालक-बालिकाओं को विद्यालयों व महाविद्यालयों में संचालित स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर यूनिट से जुड़कर बालक-बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में सहयोगी स्काउट-गाइड गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया और बढ़ती आबादी को रोकने के संदेश को जन-जन तक पहुॅंचाकर जागरूकता फैलाने पर बल दिया।

G News Portal G News Portal
69 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.