सामान्य चिकित्सालय में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया-गंगापुर सिटी

सामान्य चिकित्सालय में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया-गंगापुर सिटी

सामान्य चिकित्सालय में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया-गंगापुर सिटी

सामान्य चिकित्सालय के टीवी यूनिट गंगापुर सिटी में बुधवार को विश्व क्षय रोग दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अनेक तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी दिनेश चंद गुप्ता की अध्यक्षता में टीवी रोगियों और अस्पताल चिकित्सा कर्मियों की एक संगोष्ठी रखी गई।जिसमें टीवी और चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ.जितेंद्र मीणा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ विजेंद्र गुप्ताऔर अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे। उपस्थित टीवी रोगियों को पीएमओ डॉ दिनेश कुमार गुप्ता के द्वारा टीवी रोग उन्मूलन कार्यक्रम के द्वारा आई टी शर्ट और केप दी गई।डॉ जितेंद्र मीणा जो स्वयं टीवी रोग के विशेषज्ञ हैं के द्वारा टीवी रोगियों को टीबी रोग के लक्षण दवाई लेने के तरीके के बारे में बताया गया। प्राइवेट चिकित्सालय शास्त्री नर्सिंग होम में भी भर्ती टीवी रोगियों को टीशर्टऔर कैप बांटी गई।खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा द्वारा आशा सहयोगिनी को टीवी के प्रति जागरूक किया गया। और उनको नवीन जानकारियां दी गई। इस अवसर पर टीवी कर्मचारी सुपरवाइजर भारत शर्मा टीवी एचवी प्रहलाद मीणा सीबी नोट प्रभारी विनय गुप्ता आदि मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.