अपने घरों पर ही करें शीतला माता का पूजन गंगापुर सिटी

अपने घरों पर ही करें शीतला माता का पूजन गंगापुर सिटी

अपने घरों पर ही करें शीतला माता का पूजन
गंगापुर सिटी  वर्तमान मे कोरोना वायरस के बढते संक्रमण के कारण शीतला माता का पूजन अपने अपने घरो से ही करने हेतु आमजन से अपील करने का निर्णय लिया गया।
श्रीशीतला माता मंदिर समिति न्यू ट्रक यूनियन अलीगंज रोड गंगापुर सिटी द्वारा बुधवार को एसडीएम कार्यालय मे 2 अप्रैल को शीतला माता मंदिर पर पूजन के लिए आने वाली महिलाओ द्वारा कोरोना की एडवायजरी की पालना बाबत् समिति द्वारा दिए प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध मे शीतला माता मंदिर समिति के पदाधिकारियो, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, उप जिला कलेक्टर अनिल कुमार चैधरी, तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन गंगापुर सिटी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
राजस्थान सरकार के गृह विभाग द्वारा दिये निर्देशो की पालना मे 2 अप्रैल को शीतला माता मंदिर गंगापुर सिटी पर सामूहिक रूप से पूजन एवं मेले के आयोजन पर रोक लगायी गई है। इस आदेश की पालना की जिम्मेदारी तहसीलदार गंगापुर सिटी एवं सम्बधित थानाधिकारी को दी गई। इसी प्रकार नन्दकिशोर, प्रभारी श्रीबालाजी ईवेंट एण्ड एक्सीबिशन जयपुर द्वारा एसडीएम कार्यालय में रेडीमेड कपड़ों की सेल लगाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया उसको भी कोविड-19 संक्रमण के बढ़ने के कारण वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए खारिज कर दिया गया।

G News Portal G News Portal
40 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.