परशुराम भगवान की पूजा अर्चना की – वजीरपुर

परशुराम भगवान की पूजा अर्चना की – वजीरपुर

परशुराम भगवान की पूजा अर्चना की
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, कस्बे के ब्राह्मण धर्म शाला में परशुराम जयंती का आयोजन शुक्रवार किया गया। तहसील कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए प्रभात फेरी निरस्त की गई। समाज के सभी बन्धुओं से घर ही भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना करने के लिए कहा गया। धर्मशाला में तीन व्यक्तियों ने भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर जन कल्याण की प्रार्थना की। वही ककड़ी, मिश्री और सत्तू का प्रसाद लगाया गया। वजीरपुर, खंडीप, फुलबाड़ा, कुशांत, रायपुर,मैड़ी सेवा व पीलौदा में घर घर पर परशुराम भगवान की पूजा अर्चना की गई।इस अवसर पर रमेश शर्मा, सदाशिव मुदगल और भूदेव शास्त्री ने विधी से पूजा अर्चना कर प्रसाद लगाया।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.