पुष्पांजलि
सवाई माधोपुर 18 जनवरी 2021
सवाई माधोपुर के 258 वें स्थापना दिवस के मौके पर सिंपल फाउंडेशन के तत्वावधान में रणथंभौर रोड स्थित गणेश धाम पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें सवाई माधोपुर के संस्थापक सवाई माधोसिंह प्रथम की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम के तहत गणेश धाम पर सवाई माधोसिंह की प्रतिमा के समक्ष सिंपल फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ ही पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सिंपल फाउंडेशन द्वारा गणेश धाम स्थित सर्किल को सवाई माधोसिंह सर्किल घोषित करने व सर्किल पर सवाई माधोसिंह की भव्य मूर्ति स्थापित करने की मांग की गई । गणेश धाम पर सिंपल फाउंडेशन की अध्यक्ष सिंपल व्यास के नेतृत्व में समूचे कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
देखें विडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.