सवाई माधोपुर 14 अप्रैल 2021
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज सवाई माधोपुर में काँग्रेस व भाजपा के नेताओ ने जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुवे उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की । इस दौरान कांग्रेस के प्रवक्ता लक्ष्मी कुमार शर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर हमारे देश के संविधान के रचियेता है और आज के परिपेक्ष में संविधान की संजोकर रखने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाये गए संविधान के अनुसार चलना चाहिए ताकि देश की एकता अखंडता बनी रहे और देश विकास के पथ पर आगे बढ़ सके। वही इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर भरतलाल मथुरिया ने आमजन को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बहुत बड़े विचारक थे । उनके द्वारा निर्मित संविधान के माध्यम से देश मे सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही है । उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों को अपनाने की आज बेहद आवश्यकता है । उन्हीं के सिद्धांतों और विचारों के माध्यम से देश की एकता और अखंडता बनी रहेगी और देश के सभी समाज और वर्ग के लोग एक जुट होकर देश को तरक्की की राह पर आगे ले जाएंगे । भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यक्रताओं से बाबा साहब के सिद्धांतों और विचारों को अपनाते हुवे चलने की अपील की
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.