नन्हे बच्चों ने बोले मंत्रोच्चारण और कविता
सवाई माधोपुर 19 मई। युवा ब्राह्मण समाज, सवाई माधोपुर के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव पर साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को ऑनलाइन वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे नन्हे बालक बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी सर्वश्रेष्ठ कला का प्रदर्शन करते हुए संस्कृत मंत्रोच्चारण, काव्य पाठ, भगवान परशुराम भजन और हनुमान चालीसा के साथ कोरोना जैसी महामारी से मुक्ति हेतु करबद्ध वंदना की
कार्यक्रम से जुड़े श्रीराम शर्मा, कुलदीप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के समापन दिवस पर व्यापक स्तर पर सभी प्रतियोगियों से कोरोना जैसी महामारी से बचने के उपाय और मास्क, सेनेटाइजर के उपयोग के लाभ जैसा सूक्ष्म संदेश प्रसारित करवाया जायेगा।