नेहरू युवा केन्द्र के युवा स्वयंसेवको द्वारा वैक्सीनेशन में निभाई अपनी महती भूमिका- गंगापुर सिटी 

नेहरू युवा केन्द्र के युवा स्वयंसेवको द्वारा वैक्सीनेशन में निभाई अपनी महती भूमिका- गंगापुर सिटी 

नेहरू युवा केन्द्र के युवा स्वयंसेवको द्वारा वैक्सीनेशन में निभाई अपनी महती भूमिका- गंगापुर सिटी

आज नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार) द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र के सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको व युवा मंडल टीम ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली जी के शुभ मार्गदर्शन में वेक्सीनेशन के प्रति आमजन को जागरूक किया।

साथ ही नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिजुल गर्ग ने समस्त आमजनों से अधिक से अधिक टीकाकरण में सहयोग करने हेतु अपील कि। इस दौरान सभी युवा स्वयंसेवको ने रेल्वे स्टेशन,ग्लोबल स्कूल,तहसील में जाकर सभी आमजनों को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित किया।

ज्ञात है नेहरू युवा केन्द्र के युवा स्वयंसेवकों द्वारा समूचे गंगापुर सिटी में वैक्सीनेशन के प्रति जनजागरूकता का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस दौरान स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खेमराज गुप्ता, शैलेश गौत्तम,जितेंद्र मोतीपुरा,निरंजन योगी,मेडिकल स्टाफ में नर्सिंग ऑफिसर ऋषिकेश मीणा,नरेंद्र शर्मा हंसराज,मनीष शर्मा, आर.पी.एफ. कर्मी वी.के शर्मा,विश्राम कुमार,गोविंद सहित कई कर्मचारीगण मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.