खेत पर करंट लगने से युवक की मौत-गंगापुर सिटी

खेत पर करंट लगने से युवक की मौत-गंगापुर सिटी

खेत पर करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौपा-गंगापुर सिटी

समीपवर्ती कुनकटा कला गांव में सोमवार का दिन बहुत ही बुरा रहा सोमवार सुबह करीब 10 बजे कुनकटा कला निवासी 19 वर्षीय युवक की करंट लग जाने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि; सेठ गुर्जर पुत्र मांगीलाल गुर्जर कृषि कार्य से खेतों पर गया हुआ था इसी दौरान बिजली का करंट लग जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों को सूचना लगने पर गांव के लोग सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार जनों को सुपुर्द कर दिया। दुखद घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर मोतीपुरा, सरपंच विश्राम भोपा,लाला अमरगढ, पूर्व सरपंच मेघराज सैनी सहित कई सामाजिक लोग चिकित्सालय पहुंचे परिवारजनों को ढांढस बांधते हुए परिवारजनों को सांत्वना दी। सदर थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर के परिवारजनों के पर्चा बयान दर्ज किए। ग्रामीण दर्शन सिंह गुर्जर मोतीपुरा ने बताया कि मांगीलाल गुर्जर के दो बेटे हैं जिनमें सेठ गुर्जर बड़ा था बहुत ही मेहनती शिक्षित और व्यवहार कुशल था, गांव में सन्नाटा पसर गया एवं परिवारजनों का रो रो कर के बहुत ही बुरा हाल है नव युवक की मौत ने पूरे गांव में सन्नाटा प्रसार दिया एवं आसपास के लोग भी खबर को सुनकर के दंग रह गए।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.