युवा शांति सेना युवाओं को गांधी दर्शन से परिचित करवायेगी

युवा शांति सेना युवाओं को गांधी दर्शन से परिचित करवायेगी

युवा शांति सेना युवाओं को गांधी दर्शन से परिचित करवायेगी
सवाई माधोपुर, 6 अप्रेल। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मंगलवार को ‘‘ दांडी मार्च की वर्तमान में प्रासंगिकता’’ विषय पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सम्मेलन वीसी के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने हनुमानगढ में महात्मा गांधी की प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बताया कि युवा पीढी को गांधीजी के जीवन और दर्शन से परिचित करवाना आज की बडी आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार ने पूर्ण जनभागीदारी के साथ बापू की 150वीं जयन्ती पर व्यापक पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किये। कोरोना के कारण इस कैम्पेन की अवधि 2 साल बढा दी गयी है। आमजन को गांधीजी की आज के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता समझाने में गांधी दर्शन समिति, शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ की बडी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने युवा शांति सेना के गठन की घोषणा करते हुये बताया कि इस गैर सरकारी संगठन के माध्यम से स्कूली बच्चों और कॉलेज विद्यार्थियों को खादी, ग्रामोत्थान, नशाबंदी, साम्प्रदायिक सौहार्द आदि मुद्दों पर जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री शांति कुमार धारीवाल, डॉ. बुलाकी दास कल्ला, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेन्द्र सिंह यादव, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, गांधीवादी विचारक कुमार प्रशांत, डी. आर. मेहता, आरपीएससी के पूर्व चैयरमैन बी. एम. शर्मा, शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के राज्य समन्वयक मनीष शर्मा ने दांडी मार्च का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, गांधीजी के दक्षिण अफ्रीका प्रवास के दौरान सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सम्बध में किये प्रयोगों पर प्रकाश डाला।
जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी आईटी सेवा केन्द्र में उपस्थित गांधी दर्शन समिति के जिला सह संयोजक विनोद जैन, सदस्य डॉ. मुमताज अहमद, राजेन्द्र गुर्जर, संजय मेहरा, मौहम्मद हनीफ और विजय , माखन मीना, रामखिलाड़ी मीना, राम अवतार मीना, के.एम. कंवरिया, मनोज सिंहल, गणपत मीना, प्रेमराज मीना, तूफान सिंह पंवार, बनवारी बैरवा, चक्रवर्ती मित्तल, मुकेश नावरिया, सुनील जैन, ललित अग्रवाल, रामरतन नामा आदि वीसी के माध्यम से सम्मेलन में उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.