युवा सप्ताह कल से
सवाई माधोपुर 11 जनवरी। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पी0जी0 महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह मनाया जाएगा।
एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी प्रो0 शाहिद जैदी ने बताया कि युवा सप्ताह के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एवं युवा विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की जाएंगी। 12 जनवरी को महाविद्यालय के उत्तरी परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर विवेकानंद के जीवन व उनके समाजवादी दर्शन पर व्याख्यान व विचार गोष्टी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहेंगे।