जोनल मजिस्ट्रेटों ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया, लिया सुविधाओं का जाजया
सवाईमाधोपुर, 23 अगस्त। गंगापुर और बामनवास पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिये 26 अगस्त को मतदान होगा। इन क्षेत्रों के लिये नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट सोमवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर से अपने-अपने क्षेत्र के लिये रवाना हुये।
क्षेत्र में पहुंच कर जोनल मजिस्ट्रेट ने सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर विद्युत, पेयजल, भवन, टॉयलेट, रैम्प, सडक सम्पर्क आदि सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों ,बीएलओ तथा मतदाताओं से फीडबैक लिया तथा मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। इसके बाद जोनल मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने एरिया मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट सौंपी।
सूखा दिवस-5 किमी परिधि समेत गंगापुर और बामनवास पंचायत समिति क्षेत्रों में 24 अगस्त शाम साढे 5 बजे से 26 अगस्त शाम साढे 5 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। इस दौरान मदिरा की दुकानें बंद रहेगी।