भाजपा ओबीसी मोर्चा ने आपातकाल दिवस पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
आपातकाल में जेल में बंद रहे लोगों का किया सम्मान
सीकर। भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के शासनकाल में लगाए गए आपातकाल के विरोध में माधव सागर तालाब पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी व काला मार्क लगा कर विरोध दर्ज करवाया। मोर्चा की ओर से आपातकाल के समय गिरफ्तार किए गए लोगों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि भाजपा कांग्रेस के शासनकाल में लगाया गए आपातकाल के उस दिन को काला दिवस के रूप में मनाता है और जेल में बंद किए गए लोगों का सम्मान कर लोगों में बर्बरता के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सीख देता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी ने बताया कि कांग्रेस के शासन में आपातकाल लगाकर लोगों की आवाज को दबाने का कार्य किया गया था। आपातकाल में जिसने भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की उसे जेल में बंद कर दिया गया। कांग्रेस की इस बर्बरता नीति के खिलाफ भाजपा की ओर से आपातकाल के दिल को विनोद काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपातकाल सरकार का विरोध करने वाले पर्यावरण प्रमोद शंकर ने बताया इंदिरा गांधी के समय विभिन्न संगठन की ओर से एक बड़ी मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसकी सूचना सरकार के पास पहुंची जिसके चलते सरकार ने सभी राजनीतिक संगठनों को दबाने के लिए आपातकाल की घोषणा की और जिन लोगों ने भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का प्रयास किया उन्हें जबरदस्ती जेलों में बंद कर दिया गया। आपातकाल के समय बूढ़े, बच्चे, जवान सभी को बर्बरता पूर्वक जेलों में ठूंसा गया। कांग्रेस की शासन लोगों ने जो तकलीफ है सहन की उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा युवा नेता स्वदेश शर्मा, नरेश सेन, अजय जोशी, देवेंद्र सिंह तंवर, नरेंद्र सिंह सोलंकी, सुनील बडगूजर, उत्तम सिंह, पवन बडगूजर, देवेंद्र सिंह सोलंकी अशोक मेहला, रविंद्र सिंह चौहान, अजीत बडगूजर, ईश्वर सिंह सोलंकी, विशाल निर्वाण सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.