खाटूश्यामजी का फाल्गुनी लक्खी मेला नहीं भरेगा

खाटूश्यामजी का फाल्गुनी लक्खी मेला नहीं भरेगा

खाटूश्यामजी का फाल्गुनी लक्खी मेला नहीं भरेगा
खाटूश्यामजी का फाल्गुनी लक्खी मेला इस बार नहीं भरेगा। कोरोना संक्रमण के चलते 14 से 24 मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन एप के माध्यम दर्शन भी बंद रहेंगे। जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। 350 वर्ष के इतिहास में यह पहला मौका है, जब फालगुन की एकादशी को श्रद्धालु श्याम बाबा के दर्शन नहीं कर पाएंगे। इस दिन दस लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए देश-विदेश के विभिन्न कोनों से खाटूश्यामजी आते हैं। बैठक में श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने भाग लिया। सीकर जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी का कहना है कि मंदिर कमेटी के साथ हुई बैठक में इस बार खाटूश्यामजी का लक्खी मेला नहीं भरवाने का निर्णय किया है। कोरोना संक्रमण के चलते मेला अवधि में मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। इस बीच एप के माध्यम से श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है। 350 वर्ष के इतिहास में यह पहला मौका है, जब फालगुन की एकादशी को श्रद्धालु श्याम बाबा के दर्शन नहीं कर पाएंगे। इस दिन दस लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए देश-विदेश के विभिन्न कोनों से खाटूश्यामजी आते हैं। लेकिन इस बार कोरोना के चलते यहां ऐसा नहीं हो पाएगा।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.