तालिबान पर बड़ी कार्रवाई, एयरस्ट्राइक में 254 आतंकी ढेर
अफगानिस्तान एयरफोर्स ने तालिबान पर बहुत बड़ी कार्रवाई की है. अलग अलग एयरस्ट्राइक में अफगानी वायुसेना ने 254 तालिबानी आतंकियों को ढेर कर दिया है. जबकि 97 से ज्यादा आतंकी घायल बताए जा रहे हैं. अफगानी सेना ने 24 घंटे के अंदर काबुल, कंधार, कुंदुज, हेरात, हेलमंद और गजनी समेत आतंकियों के 13 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है.
बताया जा रहा है कि तालिबानी आतंकियों पर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा से लदी एक गाड़ी उड़ा दिया गया. इस दौरान अफगानी सेना ने 13 आईईडी भी डिफ्यूज़ किए हैं. कल भी वायुसेना ने कंधार के एक इलाके में तालिबानी आतंकियों के बंकरों को निशाना बनाया था. इस कार्रवाई में 10 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.