जय शाह बने ACC के अध्यक्ष, नजमुल हुसैन की जगह ली
वैसे तो वर्ल्ड क्रिकेट में बीसीसीआई का दबदबा है और अब एशियन क्रिकेट काउंसिल में भी उसकी ताकत बढ़ गई है. बीसीसीआई के सचिव जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बन गए हैं. जय शाह ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन की जगह ली.
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह ने जय शाह को बधाई देते हुए लिखा, जय शाह को एशियन क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष बनने की बधाई. मुझे यकीन है कि जय शाह के नेतृत्व में एसीसी नई बुलंदियों पर पहुंचेगा और एशिया के सभी क्रिकेटरों को फायदा होगा. सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.