IPL: ये फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीदेगी
नीलामी के लिए कुल 292 खिलाड़ियों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें से 164 भारतीय और 125 विदेशी हैं. नीलामी में 3 एसोसिएट खिलाड़ी भी होंगे.
चेन्नई,
आईपीएल 2021 के लिए आज लगेगी बोली
चेन्नई में दोपहर 3.00 बजे शुरू होगी नीलामी
8 फ्रेंचाइजी टीमों को कुल 61 स्थान भरने हैं
गुरुवार को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मोईन अली पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है. नीलामी के लिए कुल 292 खिलाड़ियों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें से 164 भारतीय और 125 विदेशी हैं. नीलामी में 3 एसोसिएट खिलाड़ी भी होंगे. चेन्नई में नीलामी दोपहर 3.00 बजे शुरू होगी.
8 फ्रेंचाइजी टीमों को 61 स्थान भरने हैं, जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सबसे ज्यादा 11 स्थान पर खिलाड़ियों को चुनना है. इसके लिए उसके पास 35.4 करोड़ रुपये हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास केवल 3 ही स्थान उपलब्ध हैं, जिसके लिए उसके पर्स में 10.75 करोड़ रुपये हैं.
सबसे ज्यादा राशि पंजाब किंग्स के पास
सबसे ज्यादा राशि अनिल कुंबले की कोचिंग वाली पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के पास हैं. उनके पास 9 स्थान के लिए 53.20 करोड़ उपलब्ध हैं. कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराया गया था. अब इसका आयोजन भारत में होगा जिससे सभी का ध्यान बिग हिटर और धीमी गति गेंदबाजों पर लगा होगा, जिसमें मैक्सवेल और मोईन पूरी तरह से फिट बैठते हैं.
हालांकि मैक्सवेल का टूर्नामेंट में रिकॉर्ड इतना अच्छा नहीं है, उनका एवरेज 22 का है और उन्होंने 82 मैच खेलकर 1505 रन बनाए. अंतिम बार वह पंजाब के लिए खेले थे. वहीं दूसरी ओर मोईन पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आए थे.
T20 बल्लेबाज डेविड मलान पर निगाहें
मैक्सवेल और उनके पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ दोनों सबसे ज्यादा बोली लगाने के वर्ग में हैं, जिसकी राशि दो करोड़ रुपये की है. इसमें एक नाम सभी के आकर्षण का केंद्र होगा और वह दुनिया के नंबर एक रैंकिंग पर काबिज इंग्लैंड के टी20 बल्लेबाज डेविड मलान हैं. उनका स्ट्राइक रेट 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में करीब 150 का है, जिससे कुछ टीम इस 33 साल के खिलाड़ी पर उनके 1.5 करोड़ के आधार मूल्य से ज्यादा की बोली लगाना पसंद करेंगी.
नीलामी में एक टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर भी सभी की निगाहें लगी होंगी, क्योंकि पिछला 2020 सत्र उनके लिए काफी खराब रहा जिसमें वह टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार आईपीएल के प्ले ऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. महेंद्र सिंह धोनी और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी टीम में युवाओं के बजाय अनुभव को अहमियत दी है. इसका उदाहरण रॉबिन उथप्पा हैं जिन्होंने कम से कम पांच सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन ट्रेडिंग विंडो के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स से पूर्ण-नकद करार के तहत लिया.
फ्रेंचाइजी के करीबी एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘धोनी किस तरह के खिलाड़ी चुनते हैं, यह देखना होगा. हमेशा उन्हीं खिलाड़ियों को दबाव भरे हालात से निपटने का अनुभव होता है जो मध्यम स्तर के सीनियर खिलाड़ी होते हैं. यह मायने नहीं रखता कि क्रिकेट जगत में बतौर खिलाड़ी उसका रुतबा कैसा है,’
धोनी को CSK के लिए चाहिए ‘बिग हिटर’
उन्होंने कहा, ‘केवल एक बार ही केदार जाधव के साथ उनकी उम्मीदें सटीक नहीं बैठीं. या फिर वह थोड़े सीनियर खिलाड़ियों को पसंद करते हैं।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.