शीतकालीन क्रिकेट शिविर कल से

शीतकालीन क्रिकेट शिविर कल से

शीतकालीन क्रिकेट शिविर कल से
सवाई माधोपुर 8 जनवरी। जिला क्रिकेट संघ के माध्यम से 10 जनवरी से इन्द्रा मैदान स.मा. में शीतकालीन शिविर शुरू किया जायेगा।
सचिव जिला क्रिकेट संघ स.मा. डाॅ. सुमित गर्ग ने बताया कि आरसीए की आगामी प्रतियोगिताओं को देखते हुऐ जिले के सभी वर्ग के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास सत्र शुरू किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को सफेद ड्रेस में दोपहर बाद 3.30 बजे इन्द्रा ग्राउण्ड पर पहुंचना होगा। खिलाड़ियों को शिविर में भाग लेने के लिए आधार कार्ड, जन्मप्रमाण पत्र एवं मूल निवासी की प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं एक पासपोर्ट साईज फोटो जिला कोच मनी चैधरी को जमा कराने होगें।

G News Portal G News Portal
48 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.