प्रेस विज्ञप्ति..6/1/21
सांसद जौनपुरिया के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में होगी दिशा की बैठक कल….
टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया की अध्यक्षता में 7 जनवरी 2021 गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) सवाई माधोपुर की बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर सभागार सवाई माधोपुर में किया जाएगा| युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर मोतीपुरा ने बताया कि बैठक में विगत बैठक के पालना प्रतिवेदन की समीक्षा की जाएगी और प्रत्येक विभाग के विकास कार्यों एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा कर उनका समाधान किया जाएगा बैठक में जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित जिले के जिला स्तरीय एवं उपखंड अधिकारी सभी विभागों के मौजूद रहेंगे एवं जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहेंगे..
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.