उदयपुर जिले के ग्रामीण इलाके के एक थाना क्षेत्र में दो बदमाशों द्वारा एक महिला के साथ किए गैंगरेप के बाद शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। इससे पहले बदमाशों ने बेखौफ होकर पुलिस चौकी से महज 250 मीटर दूर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस को इस घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़िता बिना साड़ी के दौड़ते हुए चौकी पर पहुंची तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी आनन-फानन में उसके साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं से पुलिसकर्मियों ने अधिकारियो को प्राथमिक तौर पर गैंगरेप की जानकारी दी।
घटना स्थल पर पहुंचे एसपी।
जिला पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी शुक्रवार को घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कुंदन कंवरिया, डिप्टी जितेन्द्र सिंह और थानाधिकारी मोती लाल और एफएसएल की टीम के सदस्य मौजूद थे। चौधरी ने पुलिस अधिकारियों ने से विस्तृत चर्चा करने के बाद जल्द ही गैंगरेप के आरोपियों को पकड़ने का दावा किया हैं। उन्होंने बताया कि गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करने के बाद इस मामले में लिप्त आरोपियों का पता लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के सुपरविजन में टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.