3 तलाक देने के बाद पति ने सोशल मीडिया पर डाला अश्लील वीडियो, पत्नी ने की आत्महत्या

3 तलाक देने के बाद पति ने सोशल मीडिया पर डाला अश्लील वीडियो, पत्नी ने की आत्महत्या

3 तलाक देने के बाद पति ने सोशल मीडिया पर डाला अश्लील वीडियो, पत्नी ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी से 3 तलाक कहकर रिश्ता तोड़ लिया और 3 महीने बाद उसका एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया. ऐसे में महिला ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने आज बताया कि यह घटना भोपा पुलिस थाने के तहत किशनपुर गांव में कल घटी. थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी और महिला का 4 साल पहले विवाह हुआ था और उनका 18 माह का एक बेटा है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने करीब 3 महीने पहले 3 तलाक कहकर अपनी पत्नी से रिश्ता तोड़ लिया था, जिसके बाद महिला अपने बच्चे के साथ किशनपुर गांव में अपने माता-पिता के पास रहने चली गई थी.

इस मामले में 18 अगस्त को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, महिला ने अपने पति पर 3 तलाक देने और बेटे को उसके पास से जबरन ले जाने का आरोप लगाया. चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी कि तभी कथित रूप से आरोपी ने महिला का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली.

वहीं, शुक्रवार को खबर सामने आई थी कि उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में 5 साल की बेटी का दिव्यांग होना मां के लिए गुनाह हो गया. पति ने पत्नी को 3 तलाक देकर दो मासूम बच्चों के साथ उसे घर से भगा दिया. 5 वर्ष की दिव्यांग बेटी और डेढ़ वर्ष के मासूम पुत्र को लेकर मां अब दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है. यही नहीं पीड़िता के जेठ ने पुनः निकाह कराने के लिए उसके साथ हलाला की रस्म निभाने की शर्त रख दी. इस बात से पीड़िता सदमे में है और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी.

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.