UP में आजादी का 75वां जश्न-सीएम योगी बोले- पहले लोग यूपी आने से डरते थे, आज दुनिया का हर निवेशक हमारी ओर देख रहा…
आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5वीं बार विधानसभा में तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यूपी में केवल अपराध था। हर कोई यहां आने से डरता था। निवेशक यूपी के बारे में सोचते भी नहीं थे। आज दुनिया का हर निवेशक हमारी ओर देख रहा है।
योगी ने रोजगार को लेकर भी अपनी बात रखी। बोले- पहले सरकारी नौकरी में जातिवाद, क्षेत्रवाद देखा जाता था। खूब भ्रष्टाचार होता था। बिना घूस दिए किसी को नौकरी नहीं मिलती थी। आज पारदर्शी तरीके से हर किसी को नौकरी मिल रही है। पिछले 4 साल में 4.50 लाख युवाओं को रोजगार मिला। 40 लाख लोगों को रहने के लिए घर मिला।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.