अखिलेश ने महापुरुषों से की जिन्ना की तुलना, बोले- हिंदुस्तान की आजादी में उनका अहम योगदान, सियासत गरमाई, नही लड़ेंगे चुनाव

अखिलेश ने महापुरुषों से की जिन्ना की तुलना, बोले- हिंदुस्तान की आजादी में उनका अहम योगदान, सियासत गरमाई, नही लड़ेंगे चुनाव

अखिलेश ने महापुरुषों से की जिन्ना की तुलना, बोले- हिंदुस्तान की आजादी में उनका अहम योगदान, सियासत गरमाई, नही लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में समाजवादी विजय रथ यात्रा लेकर पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला. साथ ही सरदार बल्लभ भाई पटेल के बहाने पाकिस्तान के संस्थापक और भारत के बंटवारे के सूत्रधार मोहम्मद अली जिन्ना का महिमामंडन किया.

हरदोई जिले के माधौगंज कस्बे में लखनऊ पब्लिक स्कूल में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सरदार पटेल जमीन को पहचानते थे और जमीन को देखकर फैसले लेते थे. इसीलिए आयरन मैन के नाम से जाने जाते थे. साथ ही कहा कि सरदार पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना एक ही संस्था से पढ़कर निकले और बैरिस्टर बने और आजादी दिलाई. अगर उन्हें किसी भी तरह का संघर्ष करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटे.

अखिलेश ने कहा कि आज जो देश की बात कर रहे हैं, वह जाति और धर्म में बांटने की बात कर रहे हैं. दुनिया में हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान यही है कि यहां अलग-अलग जाति और धर्म के लोग एक साथ रहने का काम करते हैं. इसलिए हम आज के दिन सरदार पटेल को याद कर रहे हैं, जिन्होंने देश को एक कर दिया रियासतों को खत्म कर दिया था. कोई ताकत ऐसी हो जो जातियों में और धर्म में लड़ाई कराये हम उसकी विचारधारा को नहीं मानेंगे.

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पास अपना काम दिखाने को नहीं है. वह केवल समाजवादी पार्टी के किए कामों का लोकार्पण करती है. यहां तक कि मुख्यमंत्री जिस हेलिकॉप्टर से उड़ते हैं, जिस सोफे पर बैठते हैं, जिस गाड़ी से चलते हैं, वह भी सपा सरकार का खरीदा हुआ है.  इनका अपना क्या है सोचो इसलिए धुआं उड़ाने वाले लोगों को धुएं में उड़ा दो.

वहीं अखिलेश यादव ने एलान किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान ये बयान दिया. अखिलेश यादव विधान परिषद सदस्य रहे हैं और अब जब उन्होंने चुनाव न लड़ने का यह एलान किया है तो स्पष्ट हो गया है कि इस बार भी वह विधान परिषद के जरिए ही सदन के सदस्य बनेंगे. अभी अखिलेश के पास आजमगढ़ लोकसभा सीट की सांसदी है.

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.