नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा ATS मुख्यालय, यमुना प्राधिकरण ने दी 3 एकड़ जमीन
उत्तर प्रदेश के नोएडा में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. जेवर एयरपोर्ट के पास यूपी एटीएस का मुख्यालय बनाया जाएगा. यहां पर यूपीईएस के अधिकारियों के लिए दफ्तर और उनके आवास भी बनाए जाएंगे. इसके अलावा यूपी एटीएस के जवानों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी. इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने 3 एकड़ जमीन दी है. साथ ही जल्द ही एटीएस को आवंटन पत्र दे दिया जाएगा.
वहीं, जानकारों का कहना है कि एयरपोर्ट के पास एटीएस का मुख्यालय बनने से कई फायदे होंगे. यदि उत्तर प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई बड़ी घटना घटती है तो यहां से कमांडो दस्ता को जाने में आसानी होगी. कम समय में कमांडो मौके पर पहुंच सकेंगे. इसी को देखते हुए यहां पर मुख्यालय बनाने का फैसला लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, एटीएस को अपना मुख्यालय बनाने के लिए 3 एकड़ जमीन दी गई है. सेक्टर-32 में यह जमीन आवंटित की गई है. जल्द ही जमीन पर कब्जा दे दिया जाएगा. इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.
कहा जा रहा है कि एटीएस के आईटी डॉ. जीके गोस्वामी ने इसके लिए यमुना प्राधिकरण को अपना प्रस्ताव दिया था. यमुना प्राधिकरण ने एटीएस के प्रस्ताव को गंभीरता से लिया और अथॉरिटी ने एटीएस मुख्यालय के लिए जमीन देने का फैसला किया. खास बात यह है कि यमुना प्राधिकरण यह जमीन नि:शुल्क दी है. यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि एटीएस को अपना मुख्यालय बनाने के लिए 3 एकड़ जमीन दी गई है. सेक्टर-32 में यह जमीन आवंटित की गई है. जल्द ही जमीन पर कब्जा दे दिया जाएगा.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.